Tuesday, March 4, 2014

ऐसा कार्य करें कि उदाहरण बन जाएं

व्यक्ति चाहे जिस क्षेत्र में कार्य करता है उसे कुछ ऐसा करना चाहिए ताकि वह समाज के लिए उदाहरण बन जाए।
यह बातें भारतीय मूल के अमेरिकी मौसम वैज्ञानिक पद्मश्री डा.जगदीश शुक्ल ने कहीं। वह मंगलवार को किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय रकसा में आयोजित अपने सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में जिस तरह तापमान बढ़ रहा है, यह चिंता का विषय है। हर पांच साल पर एक कमेटी गठित होती है और इस पर कार्य करती है कि इस पर कैसे नियंत्रण किया जाए।
इसी क्रम में विद्यालय के प्राचार्य डा.अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मौसम वैज्ञानिक श्री शुक्ल ऐसे व्यक्ति है जिन्हे 2007 में क्लाइमेंट चेंज समिति में कार्य करने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। समारोह को महेद्र शुक्ल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डा.राजीव सिंह ने उन्हे अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। अध्यक्षता खालाक खां चौधरी व संचालन नित्यानंद तिवारी ने किया। आभार विद्यालय के प्रबंधक लल्लन सिंह ने व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment